15 गांवों के किसानों ने किया चक्काजाम, NH-130C पर घंटों रुका यातायात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

15 गांवों के किसानों ने किया चक्काजाम, NH-130C पर घंटों रुका यातायात
धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन मौके पर मौजूद

गरियाबंद। धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर गरियाबंद जिले के ग्रामीण किसानों ने आज सुबह नेशनल हाइवे-130C पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में 15 से अधिक गांवों के किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू किया।

ग्रामीणों का चक्काजाम धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास जारी है। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। प्रदर्शन में ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर पंचायतों के किसान शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खरीदी केंद्र नहीं खुलने से उन्हें हर साल अपने धान को बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम कर रहे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, जो प्रशासन से जल्द धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रही हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैंनपुर एसडीएम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं और किसानों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे चक्काजाम जारी रखेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *