रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीतिश भारद्वाज को बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231850
Total views : 8278263