पारिवारिक ज़मीन विवाद ने ली वृद्ध की जान, छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खर्केना में पारिवारिक ज़मीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक फेकू राम ध्रुव विगत वर्षों से अपने भाइयों के साथ पैतृक भूमि पर खेती करता आ रहा था। आरोप है कि कुछ परिजन जमीन के हिस्से को लेकर विवाद कर रहे थे और हिस्सेदारी देने के विरोध में अक्सर झगड़े होते थे।

घटना रविवार रात की है जब फेकू राम घर के बाहर बैठा था। तभी आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने नंदनी ध्रुव की रिपोर्ट के आधार पर लेखूराम ध्रुव, महेश्वरा ध्रुव, मिलाउ ध्रुव, ईश्वर ध्रुव और शुभम ध्रुव के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं 103(1)-BNS, 191(2)-BNS और 191(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांव में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment