फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण: 21 अधिकारी कर्मचारी अभी भी जांच में अनुपस्थित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रशासन सख्त, अनुपस्थिति पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया पत्र

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के माध्यम से शासकीय सेवा में कार्यरत 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध जांच की प्रक्रिया जारी है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा इस मामले पर पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से जांच की कार्रवाई की जा रही है और इस दिशा में विधिसंगत प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दिव्यांग सेवा संघ से भी बैठक एवं चर्चाएं की जा रही हैं।


अपर कलेक्टर जी.एल. यादव ने बताया कि सभी 27 अधिकारी- कर्मचारियों को संभागीय/राज्य मेडिकल बोर्ड से पुनः चिकित्सकीय परीक्षण (भेषज जांच) कराने के निर्देश दिए गए थे। अब तक 04 अधिकारियों-कर्मचारियों ने जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 02 का स्थानांतरण अन्य जिलों में हो चुका है। वहीं 20 कर्मचारियों ने माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में याचिका प्रस्तुत की है।


इन सभी को दिनांक 18 जुलाई 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में भेषज जांच हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई भी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए।


जांच में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई हेतु संबंधित संचालकों एवं आयुक्तों को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच जारी है तथा नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *