फडणवीस ही बनेंगें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आज हो सकती है बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Maharashtra CM: महाराष्ट्र के भीतर हुए चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत हासिल है. बीजेपी अकेले ही 132 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं शिवसेना शिंदे गुट को 57 और एनसीपी अजित पवार को 41 सीटें मिली हैं. महारष्ट्र में अब सरकार का गठन होना है, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. 5 दिसंबर को आजाद मैदान में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे.

दरअसल, महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसको लेकर लंबे समय असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. फिलहाल अब तय हो गया है कि देवेंद्र फडणवीस की महाराष्ट्र के सीएम होंगे. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि दो दिनों के भीतर विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी.

देवेंद्र फडणवीस 6 बार के विधायक

देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 तक महारष्ट्र के सीएम रह चुके हैं. दूसरी बार 2019 में दोबारा उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी, लेकिन जल्द ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद साल 2022 से फडणवीस प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं. फडणवीस 6 बार के विधायक हैं, मौजूदा समय में देवेंद्र नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक हैं.

एकनाथ शिंदे करेंगे समर्थन

पीटीआई ने बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा कि महाराष्ट्र के सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस को चुन लिया गया है. 2 या 3 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें फडणवीस के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी. दूसरी तरफ कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही कह चुके हैं कि बीजेपी की तरफ से जो भी मुख्यमंत्री होगा, उसका वो समर्थन करेंगे.

पिछले गई दिनों से महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, कई राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गंभीर स्थिति आने पर बीजेपी नया चेहरा भी सामने ला सकती है. फिलहाल, अभी तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है. बीजेपी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *