Facebook: नौकरी देने वाला प्लेटफॉर्म बना Facebook, लौट आया पुराना फीचर, अब सिर्फ लाइक ही नहीं, जॉब भी मिलेगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तीन साल के अंतराल के बाद सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने जॉब हंटिंग की दुनिया में अपनी वापसी की घोषणा की है। कंपनी ने अपने बेहद लोकप्रिय ‘लोकल जॉब लिस्टिंग्स’ फीचर को अमेरिका में दोबारा लॉन्च कर दिया है।

2022 में इस फीचर को बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे एक नए और बेहतर रूप में वापस लाया गया है ताकि लोग अपने आस-पास के इलाके में आसानी से नौकरियां ढूंढ सकें।

स्थानीय रोज़गार पर मेटा का ज़ोर

मेटा का यह कदम विशेष रूप से समुदाय-आधारित रोज़गार संबंधों को मज़बूत करने पर केंद्रित है। कंपनी का उद्देश्य नौकरी ढूंढने की प्रक्रिया को स्थानीय, तेज़ और सरल बनाना है। यह फीचर खास तौर पर उन नौकरियों के लिए है जो एंट्री-लेवल, ट्रेड (हुनर आधारित), और सर्विस सेक्टर से जुड़ी हैं। ये वो सेक्टर हैं जिन्हें अक्सर बड़े प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

नौकरी ढूंढने वालों के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। यूज़र्स Facebook के Marketplace, Groups और Pages के ज़रिए उपलब्ध नौकरियों को ब्राउज़ कर सकते हैं। मनपसंद नौकरी मिलने पर यूज़र्स सीधे आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई सवाल है तो वे Messenger के माध्यम से सीधे नियोक्ता (Employer) से बात कर सकते हैं। यूज़र Facebook ऐप या वेबसाइट पर Marketplace > Jobs सेक्शन में जाकर जॉब टाइप, कैटेगरी या दूरी के हिसाब से फ़िल्टर लगाकर नौकरी खोज सकते हैं।

छोटे व्यवसायों को सीधा लाभ

यह फीचर छोटे बिज़नेस मालिकों और स्थानीय व्यापारियों के लिए भी बहुत उपयोगी है। वे अब आसानी से अपने Facebook Page या Meta Business Suite के ज़रिए अपनी नई वैकेंसी पोस्ट कर सकते हैं। उन्हें वेतन, काम के घंटे, योग्यता और जिम्मेदारियां जैसी सभी ज़रूरी जानकारी जोड़ने की सुविधा मिलेगी ठीक उसी तरह जैसे वे Marketplace पर कोई प्रोडक्ट लिस्ट करते हैं। मेटा का कहना है कि ये लिस्टिंग्स अपने आप आस-पास के सभी वयस्क Facebook यूज़र्स को दिखेंगी जिससे नियोक्ता और उम्मीदवार दोनों का समय बचेगा और स्थानीय स्तर पर सही उम्मीदवार ढूंढना आसान होगा।

LinkedIn से अलग रणनीति

मेटा का यह कदम भले ही जॉब मार्केट में वापसी है लेकिन इसकी रणनीति लिंक्डइन (LinkedIn) से अलग है। मेटा कॉर्पोरेट या हाई-प्रोफेशनल नौकरियों को टारगेट नहीं कर रहा है। इसके बजाय इसका ध्यान उन स्थानीय लोगों पर है जो अपने ही समुदाय या पड़ोस में छोटे या शुरुआती स्तर के काम की तलाश में हैं।

मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में साफ कहा है कि, ‘अगर आप अपने समुदाय में एंट्री-लेवल, ट्रेड या सर्विस इंडस्ट्री की नौकरी खोज रहे हैं तो Facebook आपको स्थानीय व्यवसायों और लोगों से जोड़ने में मदद करेगा।’ फिलहाल यह फीचर पूरे अमेरिका में सक्रिय कर दिया गया है। मेटा ने संकेत दिया है कि भविष्य में इसे अन्य देशों में भी शुरू किया जाएगा ताकि दुनिया भर में स्थानीय रोज़गार को बढ़ावा दिया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *