महिलाएं करेंगी मध्यप्रदेश के डिंडौरी में सफल उद्यमों का अवलोकन
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- दिशा भ्रमण कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूह की 100 महिलाओं को मध्यप्रदेश के डिंडौरी में विभिन्न सफल उद्यमों का अवलोकन करने के लिए एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया।
कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोेरेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सपोजर विजिट से समूह की महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को पहचानेंगी और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगी।
कलेक्टर ने महिलाओं को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है। महिलाएं डिंडौरी स्थित तेजस्विनी महिला मंडल, बिस्किट निर्माण समूह, घानाघाट का अवलोकन करेंगी, जहां वे रागी बिस्किट निर्माण के आधुनिक तरीकों को करीब से देखेंगी और विभिन्न सफल महिला उद्यमियों से प्रेरणा लेंगी।
यह विजिट उन्हें अपने व्यवसाय को और सशक्त बनाने में मदद करेगा। इसके बाद वे अमरकंटक का भ्रमण भी करेंगी और वहां प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों का आनंद लेकर मानसिक और आध्यात्मिक रूप से नई ऊर्जा प्राप्त करेंगी। यह यात्रा महिलाओं के व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास में सहायक होगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकरी मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8185536
Total views : 8218767