मंडल एवं संगठन प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर कवायद शुरू..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली प्रभारी पंकज शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में संगठनात्मक मजबूति के लिये मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का पुर्नगठन किये जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कडी में जिला प्रभारी पंकज शर्मा मुंगेली जिले के प्रवास पर रहें ।

जहां उन्होने जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की मजबूती के लिए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन में प्रक्रिया में उदयपुर नवसंकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व महिला वर्ग को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देते हुए 50 प्रतिशत पद व 50 वर्ष के कम आयु वर्ग के युवाओं तथा एक व्यक्ति एक पद को लागू किया जाना सुनिश्चित करेंगे।


वही जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिले में संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया । उन्होने कहा कि ब्लाक प्रभारीगण मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन कार्यक्रम हेतु नियुक्त जिला प्रभारी एवं संगठन जिला प्रभारी पदाधिकारियों सहित जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए मंडल एवं सेंक्टर कमेटी गठन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

मुंगेली के लिए पंकज शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही सभी ब्लाको के लिए क्रमश संजीत बनर्जी को लोरमी, थानेश्वर साहू को पथरिया मुंगेली नगर के लिए मायारानी सिंह एवं मुंगेली ग्रामीण के लिए जागेश्वरी वर्मा, जरहागांव के लिए मनीष त्रिपाठी, डिंडौरी की दिलीप कौशिक को जिम्मेदारी सौपी गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, चुरावन मंगेश्कर, चंद्रभान बारमते, रोहित शुक्ला, हेमेंन्द्र गोस्वामी, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, नरेश पाटले,पुरूषोत्तम मार्को,राजा ठाकुर, लोकराम साहू, रामचंद्र साहू, अरविंद वैष्णव, एजाज खोखर, उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी सिंह, सहित सेवादल, युवा कांगेस, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, पार्षद गण, सभी प्रकोष्ठ में पिछडा वर्ग राजेन्द्र यादव असंगठित कामगार आनंद सोनी , शहर एवं जिला कांगेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *