गौ विज्ञान परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में है ललक, गौ संरक्षण गतिविधि कर रही है प्रदेशभर में परीक्षा का आयोजन….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी- छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों विकासखण्ड के सभी छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान विज्ञान का सुंदर पाठ्यक्रम लेकर गौ माता के प्रति श्रद्धा जागृत करने के उद्देश्य से एक साथ परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी छात्रों को तीन श्रेणी में बाँटकर यह परीक्षा आयोजित किए जाएंगे और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

इसके लिए विद्यालय स्तर पर सबको सांत्वना पुरस्कार प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वालों को जिला और प्रांत स्तर पर विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएग। आपको बता दें कि यह आयोजन गौ संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ के प्रयासों से सभी गौ भक्तों को गौ माता के अनेक लाभकारी कल्याणकारी उपायों से जानकारियां देने का भी एक बड़ा उद्देश्य है।

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सेमरसल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को इस परीक्षा के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला के गौ संवर्धन गतिविधि के संयोजक विजय निषाद ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के बच्चों में भी गौ माता के प्रति श्रद्धा का भाव जागरण करेगी और साथ ही गौ माता से प्राप्त होने वाले अनेक जीवन उपयोगी बातों से वह परिचित हो पाएंगे।

नई पीढ़ी को इस परीक्षा के माध्यम से अनेक जानकारियां मिलेंगी यह परीक्षा 7 दिसंबर को एक साथ आयोजित होगा और बच्चों को इसके लिए पाठ्यक्रम निर्माण करके साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बच्चों से अपील की जाती है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होकर के अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करें और साथ ही गौ माता के प्रति जन जागरण के इस अभियान को सफल बनाते हुए सबको इस आयोजन से जोड़ें। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी उमाशंकर सिंह बाल कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही विशेष रूप से आए हुए अतिथि जितेंद्र सिंह ने इस परीक्षा को एक मिसाल बताते हुए सभी बालकों को अपने बच्चों को इस परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने का आग्रह भी किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *