आर्टिगा कार में लगी आग, पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम की पड़ी नजर,आग बुझाया गया,जांच में जुटी पुलिस…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख / निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी – लोरमी थाना अंतर्गत महरपुर रोड वार्ड क्रमांक 15 में घर के बाहर खड़ी वाहन पर आग लगा दिया गया, पुलिस पेट्रोलिंग कर रही वाहन पर आग लगे पाए पेट्रोलिंग टीम ने जल रहे वाहन के आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया लेकिन तबतक वाहन पूरी तरह जल चुका था  पुलिस ने आगजनी की अपराध कायम कर विवेचना में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि  नगर के वार्ड क्रमांक 15 महरपुर रोड में लक्ष्मण राजपुत अपने आर्टिगा वाहन क्रमांक सीजी 28 एम 5099 को रात्रि में खड़ा कर कालेज के पास सोने चला गया था। रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी जब वहाॅ से करीब 2 बजे गुजर रही थी तो गाड़ी में आग लगा पाये, पुलिस के द्वारा मौके से फायर ब्रिगेड को फोन किया गया परन्तु खराब होने की बात कह दी गयी।

कही बोर में पानी भी नही मिला फिर आसपास के लोगो व पुलिस स्टाफ के द्वारा काफी मशक्कत कर आग को बुझाया गया लेकिन वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, आग की सुचना वाहन मालिक को दिया गया, धटना की जानकारी मिलने पर वाहन मालिक वंहा पहुंचे। वाहन मालिक ने बताया कि  आर्टिगा वाहन को  अभी तीन माह पूर्व ही खरीदा है।

आपको बता दे कि तीन वर्ष पूर्व भी लक्ष्मण राजपुत के पिकअप वाहन सीजी 10 एएफ 7214 को कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दिया था। वाहन बीमा होने पर बीमा कंपनी के द्वारा मुआवजा राशि दिया गया था।

आपको बता दे कि  कुछ माह पूर्व असमाजिक तत्वों के द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दिया था व बजारपारा में खड़े बोलेरो वाहन पर भी पत्थराबाजी कर तोड़फोड़ किया गया जिसका भी अपराधियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कैसे लगी आग नगर में चर्चा

चार पहिया आर्टिगा में आग कैसे लगी नगर में चर्चा का विषय है कुछ लोगो के द्वारा असमाजिक तत्वो के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे है तो वही कुछ लोगो ने बताया कि गाड़ी में बार बार आवाज व लाईट चालू बंद हो रहा था बताया जा रहा है, शार्टसर्किट से भी आग लग सकता है जो आगे जांच में पता चलेगा।


रात में पट्रोलिंग करते समय गाड़ी में आग लगा पाए टीम के द्वारा आग बुझाया गया, आगजनी का मामला दर्ज कर दिया गया है , जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी

-अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *