
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : पथरिया – देश मे करोङो लोगो का निरक्षर होना अभिशाप है जिसे मिटाने का संकल्प लिया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने,विकसित भारत के निर्माण में असाक्षरता एक बड़ा रुकावट है जिसे उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से निरक्षरता को जल्द ही समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है उक्त विचार भाजपा सरगांव मंडल महामंत्री गोविंद साहू ने अपने उद्बोधन में कहा।
ज्ञात हो कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखंड पथरिया में वालेंटियर के माध्यम से असाक्षर को साक्षर बनाने हेतु वालेंटियर्स का प्रशिक्षण चल रहा है।
प्रशिक्षण के दूसरे चरण में हायर सेकंडरी स्कूल बावली में सिलदहा, पड़ियाईन,मर्राकोना, बावली,ककेडी, धमनी,सकेत, बिरकोनी,अंडा व बदरा ठ के 140 स्वयं सेवी शिक्षक वालेंटियर का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद साहू महामंत्री भाजपा मंडल सरगांव,विशिष्ट अतिथि भरत ठाकुर,भेखचन्द साहू,महेश साहू,संस्था प्राचार्य जेएस पैकरा, समन्वयक उत्तम सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में साक्षरता असाक्षर के लिए,समाज व देश के लिए जरूरी क्यो,कक्षा संचालन, बुनियादी साक्षरता एवम संख्यात्मक ज्ञान,200 घंटे अध्यापन,जीवन कौशल विकास सहित सभी बिंदुओं पर गंभीरता से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण में असाक्षर हेतु संदर्शिका, कॉपी व वालेंटियर के लिए फोल्डर,पेन,कॉपी व मार्गदर्शिका का वितरण अतिथियों के हाथों वितरित किया गया है।
इस अवसर पर प्रशिक्षण के प्रभारी एबीईओ यतेंद्र भास्कर, रविपाल राठौर, एनआर ध्रुव,डीआरजी नारायणी कश्यप,प्रशिक्षक महेंद्र ठाकुर,ईश्वर जायसवाल, अशोक सोनवानी,लक्ष्मी कोशले,जानकी कौशिक, परमेश्वर बंजारे,काशीराम राजपूत,पोर्ते सर महती भूमिका में उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202356
Total views : 8240798