
जे के मिश्र : बिलासपुर: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में हाथी की उपस्थिति ने वन विभाग की चिंताओं को बढ़ा दिया है। हाथी की गतिविधियों के कारण ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा लगातार मुनादी कर लोगों को जंगल की तरफ ना जाने की हिदायत दी जा रही है और रात के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।
वन विभाग पाली के अधिकारी ग्राम गणेशपुर, डोगानाला, मुंगाडीह, बगाईनारा और चेपा में हाथी की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है और वन विभाग के अमले को हाथी के पैरों के निशान मिले हैं, जो हाथी की उपस्थिति की पुष्टि करते हैं। यह हाथी अकेला है, लेकिन उसकी गतिविधियों के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
हाथी के लोकेशन में लगातार बदलाव आ रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग इस बात को लेकर सतर्क है कि कहीं हाथी आबादी वाले क्षेत्रों में ना पहुंच जाए। वन विभाग के अधिकारी इस स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
वन विभाग की इस चेतावनी के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन विभाग की ओर से की जा रही सतर्कता और जागरूकता से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाथी की इस गतिविधि ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, और वन विभाग लगातार अपनी निगरानी बढ़ा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188537
Total views : 8222899