हाथियों का आतंक: एसडीएम भारद्वाज ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(अतुल जायसवाल) : कोरबा, पोड़ी : पिछले सात वर्षों से पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सैकड़ों ग्राम पंचायतों में हाथियों का आतंक बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बढ़ती हाथियों की संख्या से ग्रामीण चिंतित हैं, क्योंकि हाथी न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि लोगों पर भी हमला कर रहे हैं।

ग्रामीणों की इन्हीं समस्याओं को लेकर 16 सितंबर को राष्ट्रीय अवकाश के दिन नव नियुक्त एसडीएम तुला राम भारद्वाज ने एक बैठक बुलाई। किसानों ने बैठक के दौरान अपनी मुख्य समस्याओं, विशेषकर फसल और मकान को हाथियों द्वारा किए गए नुकसान, को साझा किया। वन विभाग के रेंजर देवदत्त खांडे ने फेसिंग तारों के माध्यम से फसल सुरक्षा का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया, जिसमें एई दिनेश कुमार पेद्रो ने बताया कि हाथियों की उपस्थिति के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जाती है। हाथियों के जंगल लौटते ही बिजली चालू कर दी जाती है। ग्रामीणों ने सोलर लाइट लगाने की मांग की, जिस पर वन विभाग के अधिकारी अभिषेक दुबे ने आश्वासन दिया कि डीएफओ को मांग पत्र प्रस्तुत करने पर सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा, क्षेत्र में एमबीबीएस डॉक्टर की कमी और सरकारी चिकित्सालय में महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी बैठक में उठाया गया। एसडीएम भारद्वाज ने इन मुद्दों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने तहसील में पदस्थ शांति पांडे पर भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए, जिसके निराकरण के लिए एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया।

बैठक में तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और किसान भी मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *