अम्बालिका संचार एवं संकर्म व अनिला स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की बनी सभापति
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली-जिला पंचायत मुंगेली के स्थायी समिति के सदस्यों एवं सभापति का निर्वाचन आज जिला पंचायत सभाकक्ष धरमपुरा मुंगेली में आयोजित किया गया। सभी सदस्यों और सभापति का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन हुआ है। इसमें 05 स्थायी समिति व 03 अतिरिक्त समिति का गठन किया गया है।
अम्बालिका साहू बनी संचार एवं संकर्म समिति की सभापति
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 मोहभट्ठा से सदस्य अम्बालिका साहू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्हें संचार एवं संकर्म स्थायी समिति का सभापति बनाया गया है। अम्बालिका साहू तीसरी बार जिला पंचायत की सदस्य बनी है। सभापति के साथ साथ वे खनिज एवं राजस्व स्थायी समिति,सामान्य प्रशाशन स्थायी समिति,कृषि स्थायी समिति में सदस्य भी बनाई गई है।
अम्बालिका साहू ने सभापति बनने के पस्चात कहा कि सभी सामाजिक सेवाओं का विस्तार किया जाएगा,विकास कार्यों का सुचारू संचालन होगा उन्हें मिली जवाबदारी का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगी और क्षेत्र के विकास हेतु सदैव तत्पर रहेंगी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और बिल्हा विधायक उनके मार्गदर्शक धरमलाल कौशिक के आशीर्वाद से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए क्षेत्र के विकास का नया आयाम लिखेंगे।
सभापति बनाये जाने पर उन्होंने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उनके सभापति बनने पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा मंडल सरगांव के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अनिला देवेंद्र राजपूत बनी स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की सभापति
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से सदस्य अनिला देवेंद्र राजपूत को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की सभापति बनाया गया है। उन्होंने इस क्षेत्र से एक बड़ी जीत हासिल की थी और बड़ा उलटफेर किया था। सभापति के साथ साथ उन्हें सहकारिता और उद्योग,वन स्थायी ,सामान्य प्रशाशन समिति में सदस्य बनाया गया गया है।भाजपा मंडल पथरिया के सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
सभी सदस्यों और सभापति की लिस्ट देखें


