बिलासपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान नामांकन, नाम वापसी और मतदान होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर दो बजे के बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
कांग्रेस ने सतकली बावरे को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की चयन समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों का ऐलान होगा। हालांकि, भाजपा से राजेश सूर्यवंशी का नाम फाइनल माना जा रहा है।
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। 12.30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है।
12.40 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2 बजे से नामांकन और फिर मतदान की प्रक्रिया होगी।
कांग्रेस ने सतकली बावरे को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है, वहीं पार्टी से निष्कासित त्रिलोक श्रीवास की पत्नी स्मृति को उपाध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है। राजेंद्र धीवर, अनिता राजेंद्र शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप कौशिक, रजनी पिंटू मरकाम कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, जबकि सतकली बावरे, दामोदर कांत और जयकुमारी प्रभु जगत निर्दलीय हैं।
दावा किया जा रहा है कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में ये कांग्रेस के समर्थन में हैं। 7 सदस्य हो रहे थे, ऐसे में भाजपा को टक्कर देने के लिए 8वें सदस्य के तौर पर कांग्रेस ने स्मृति को उपाध्यक्ष बनाकर चांस लिया। अब सिर्फ एक वोट यदि पार्टी को मिल गई, तो वह जिला पंचायत में दूसरी बार काबिज हो जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231950
Total views : 8278388