चुनाव आयोग ने बीजेपी-कांग्रेस को भेजा नोटिस, अमित शाह, राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग जारी है. दोनों प्रमुख पार्टियों में जारी जुबानी जंग के बीच चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस पर सख्त एक्शन लिया है. आयोग ने राहुल गांधी और अमित शाह के भाषणों पर दोनों पार्टियों को नोतिस भेजकर जवाब मांगा है.

बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस को नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी की शिकायत पर नोटिस भेजा गया है, अपनी शिकायत में बीजेपी ने राहुल द्वारा एससी, एसटी के लिए नौकरियों में आरक्षण न दिए जाने और आरएसएस की सदस्यता को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र किया. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है.

आरक्षण के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं पीएम मोदी

बीजेपी ने राहुल गांधी के उन बयानों को मुद्दा बनाया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि गुजरात में उद्योगों को लेकर महाराष्ट्र के युवाओं के अवसर छीने जा रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह के बयानों पर आरोप लगाया कि वे आरक्षण के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं और आतंकवाद के मुद्दे को लेकर समाज में ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को 18 नवंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *