शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजिम: नवापारा–राजिम स्थित परमेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल के रजत जयंती महोत्सव सह वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की मजबूत नींव होती है। परमेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल की 25 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा उसके संस्कार, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का जीवंत प्रमाण है। ऐसे शिक्षण संस्थान भावी पीढ़ी को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिर्माता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। सांसद ने विद्यालय परिवार को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *