बिलासपुर सरकंडा लिंगियाडीह में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान बच्चे की मौत, नगर निगम पर भड़के लोग, प्रशासन से न्याय की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24-7 in बिलासपुर

बिलासपुर। सरकंडा के लिंगियाडीह इलाके में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय हिमांशु यादव की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और मातम छा गया।

परिजनों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना नोटिस और चेतावनी के उनके घर को अचानक गिरा दिया, जिससे मानसिक आघात और असहजता के चलते गंभीर रूप से बीमार बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निगम की टीम शनिवार से लगातार स्कूल मैदान तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही थी और शुक्रवार को लिंगियाडीह में कार्रवाई की गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके निवेदन के बावजूद निगमकर्मियों ने घर की दीवारें गिरा दीं, जबकि बच्चे की तबीयत खराब थी। कुछ महिलाओं ने गिड़गिड़ाते हुए निगम कर्मचारियों से घर न तोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई और 200 फीट भीतर तक मकान को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, कुछ अन्य मकानों को छोड़ दिया गया, जिससे एकतरफा कार्रवाई का आरोप लग रहा है।

हिमांशु की मौत के बाद मोहल्ले के लोग भारी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शव के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया। इस दौरान वार्ड पार्षद दिलीप पाटले ने कहा कि निगम की कार्रवाई अव्यवस्थित और असंवेदनशील रही, जिसकी वजह से यह दुखद हादसा हुआ।

कलेक्टर संजय अलंग ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सोमवार को स्थिति की जांच कराने और उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में निगम को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए थी। यह घटना प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

नवभारत टाइम्स बिलासपुर आपसे वादा करता है कि हम इस मामले की हर अपडेट आपके तक पहुंचाते रहेंगे। जुड़े रहिए हमारे साथ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *