गडचिरोली में स्किल डेवलपमेंट विभाग की लापरवाही, 5 महीनों से जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स शुरू नहीं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Punit Jejani
Navbharat Times 24*7
District Bureu
Gadchiroli Maharashtra

गडचिरोली: जिले में स्किल डेवलपमेंट विभाग की लापरवाही के चलते पिछले 5 महीनों से जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) कोर्स शुरू नहीं हो पाया है, जिससे दर्जनों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलते हैं, लेकिन लगातार देरी के कारण छात्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोर्स के लिए चयनित विद्यार्थियों ने समय पर पंजीकरण और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं, इसके बावजूद विभाग द्वारा प्रशिक्षण शुरू नहीं किया गया। छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से कोर्स शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।

छात्रों ने बताया कि इस देरी के कारण उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है और वे अन्य रोजगार या प्रशिक्षण के अवसर भी गंवा रहे हैं। कई छात्रों ने आर्थिक और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने स्किल डेवलपमेंट विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द कोर्स शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रों का करियर गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।

इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर कोर्स को जल्द शुरू किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *