भय और सुरक्षा की दोहरी कहानी: आसमान से गिरने वाली मौत का अलर्ट अब आपके मोबाइल पर!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ में आसमान से गिरती बिजली हर साल कई जिंदगियों को निगल जाती है। कभी खेत में काम करते किसान, तो कभी खुले मैदान में खड़े चरवाहे—आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जन और पशु हानि की खबरें लगातार मिलती रहती हैं। लेकिन अब सरकार ने एक ऐसा डिजिटल कवच तैयार किया है जो आसमान से गिरने वाले इस “कहर” की चेतावनी पहले ही दे देगा।

भारत सरकार द्वारा तैयार ‘दामिनी’ (Damini) ऐप बिजली गिरने से पहले 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट भेज देता है। इस ऐप में मौसम विभाग, इसरो सैटेलाइट और रडार सेंसर की मदद से बिजली गिरने की सटीक जानकारी मिलती है। जैसे ही खतरा पास आता है, ऐप ऑडियो और एसएमएस अलर्ट के जरिए सचेत करता है—ताकि आप समय रहते सुरक्षित स्थान पर जा सकें।

वहीं दूसरी ओर, किसानों के लिए बनाया गया ‘मेघदूत’ (Meghdoot) ऐप मौसम की भविष्यवाणी और फसल सुरक्षा के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह ऐप तापमान, वर्षा, हवा की दिशा, आर्द्रता जैसी जानकारियों के साथ किसानों को उनकी फसलों के अनुसार वैज्ञानिक सलाह भी देता है।

प्रदेश सरकार ने दोनों एप्स के वृहद प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। ग्राम स्तर तक पटवारियों, सरपंचों, शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को इन ऐप्स की जानकारी फैलाने का काम सौंपा गया है। यहां तक कि कोटवारों द्वारा मुनादी करवा कर लोगों को मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

आपदा की स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी किया गया है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ‘मेघदूत’ किसानों की फसलों का कवच बन चुका है, जबकि ‘दामिनी’ किसानों और ग्रामीणों की जान की ढाल साबित हो रही है।
अब जब आसमान में बादल गरजेंगे, तो डर नहीं—तैयारी होगी, क्योंकि चेतावनी पहले ही आपके मोबाइल पर दस्तक दे देगी!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *