कोर्ट में पेश न होने पर कटघोरा न्यायालय ने उठाया सख्त कदम
रायपुर: डीएसपी कल्पना शर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। कोरबा जिले की कटघोरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
420 के मामले में वारंट जारी
जानकारी के अनुसार, दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी (420) के एक मामले में कार्रवाई की जा रही है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कटघोरा (जिला कोरबा) कु. रंजू वैष्णव की अदालत ने यह वारंट जारी किया है।
उन्हें आज 12 दिसंबर को अदालत में पेश होना था, लेकिन पेश न होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की।
DSP कल्पना शर्मा पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि दीपक टंडन वही व्यक्ति हैं जिन्होंने हाल ही में डीएसपी कल्पना वर्मा (शर्मा) पर
-
लगभग 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट लेने,
-
प्यार में धोखा देने
जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने कथित स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कई पत्रकारों को भेजे थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया था।
दीपक टंडन की पत्नी पर भी मामला
सूत्र बताते हैं कि दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ भी डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपये के लेन-देन फ्रॉड का आरोप लगाया है।
यह मामला भी फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
अब कानून का शिकंजा कसना शुरू
लगातार विवादों में रहने वाले दीपक टंडन के खिलाफ अब अदालत की कार्रवाई ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184571
Total views : 8217483