जिला भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने की अपील की। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की मिसाल कायम की। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि राष्ट उत्थान के लिए डॉ मुखर्जी ने संघर्ष किया और नई पीढ़ी को इस मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दीनानाथ केशरवानी, द्वारिका जायसवाल,किशोरीलाल केशरवानी, कोटूमल दादवानी, मिट्ठूलाल यादव,नारायण शर्मा, मन्नू श्रीवास्तव, विजय यादव,सत्तू सिंह,सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *