छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की STF कॉलोनी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई। सुबह एक महिला ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उनके परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और उनके 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है।
घटना के दौरान घर में मौजूद दूसरी बेटी नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस भयावह वारदात के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक ललितेश यादव के बीच कथित संबंध थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185368
Total views : 8218556