प्रदेश नेतृत्व की बड़ी कार्रवाई, जल्द होगा मंडल का पुनर्गठन
डोंगरगढ़। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच डोंगरगढ़ मंडल इकाई को भंग कर दिया है। साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
प्रदेश भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रिंस कक्कड़, अनिल पांडेय, वीरेंद्र साहू, संतोष राव और परविंदर सिंह मोंटी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। ये सभी नाम पिछले कुछ समय से डोंगरगढ़ भाजपा में चल रहे विवाद और संगठनात्मक घटनाक्रम को लेकर चर्चा में थे।






डोंगरगढ़ भाजपा मंडल का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा। संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपकर अंदरूनी असंतोष को दूर करने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश नेतृत्व की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन कायम करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226041
Total views : 8270725