Donald Trump Inauguration: महाभाग्‍य योग में होगी डोनाल्ड ट्रम्प की शपथ, दुनिया में बजेगा डंका! जानें क्‍या होगा भारत पर असर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Donald trump Shapath Grahan: डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. भारतीय समय अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप आज 20 जनवरी, 2025 को अमरीकी समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समयनुसार रात के करीब 10:30 बजे) राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप जिस समय अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे उस समय जो कुंडली बन रही है वो कन्या लग्न की कुंडली है. शपथ ग्रहण के समय चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है, यह बहुत ही शुभ संयोग है. आइये जानते हैं कौन से वो महायोग हैं.

  1. महाभाग्य योग: ज्योतिष के अनुसार, महाभाग्य योग एक राजयोग है. जब लग्न, सूर्य, और चंद्रमा विषम राशि में हों तो यह योग बनता है. यह योग बनने पर व्यक्ति को जीवन में हर तरह की कामयाबी मिलती है. इस योग में जन्मे लोग भाग्यशाली, प्रसिद्धि पाते हैं.
  2. हर्ष विपरीत योग: जब किसी की कुंडली में छठे भाव का स्वामी आठवें या बारहवें भाव में होता है, तो हर्ष विपरीत राजयोग बनता है. ज्योतिष में इसे एक विशेष राजयोग माना गया है. इस योग के कारण व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय पाता है. कुंडली में मौजूद ये राजयोग व्यक्ति को पराक्रमी और प्रभावशाली बनाता है.
  3. उभयचरी योग: ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य से दूसरे और बारहवें घर में कोई ग्रह (चंद्रमा को छोड़कर) हो, तो उभयचारी योग बनता है. इस योग से व्यक्ति को आर्थिक मज़बूती और जीवन में सफलता मिलती है. उभयचारी योग वाले व्यक्ति का भाग्य बहुत प्रबल होता है और बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाते हैं.
  4. धन योग: कुंडली में यदि ये योग है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी नहीं होती. ज्योतिष शास्त्र में धन योग को बहुत शुभ माना गया है. यह योग बनने से व्यक्ति को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.

शपथ ग्रहण की कुंडली : शपथ ग्रहण की कुंडली के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प मंगल की दशा में राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं. आने वाले तीन माह में ट्रम्प बहुत ही बहादुरी से दुनिया को चौकाने वाले फैसले ले सकते हैं. उन फैसलों का एशिया सहित अन्य देशों पर असर पड़ने वाला है. डोनाल्ड ट्रम्प के फैसलों से भारत, पाकिस्तान,बांग्लादेश, रूस, चीन, सीरिया, फिलस्तीन, युक्रेन सहित अनेकों देशों पर इसका व्यापक असर होगा. डोनाल्ड ट्रम्प के इस कार्यकाल में उनके बहादुरी से लिए गए फैसलों एवं कार्ययोजनाओं से अमेरिका की अर्थव्यवस्था और दुनिया में उसका डंका एकबार फिर प्रचंड रूप से बजेगा.

भारत के साथ ऐसा होगा सम्बन्ध : भारत और अमेरिका के सम्बन्ध पहले से भी बेहतर रहेंगे. ट्रम्प और भारत के सम्बन्ध भारत की कूटनीतिक दृष्टि की बजह से और भी मजबूत होंगे. भारत और अमेरिका के बीच एक नये दौर का सम्बन्ध विकसित होगा. भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. दोनों देशों के बीच व्यावसायिक सम्बन्ध मजबूत होंगे.

शपथ ग्रहण का पंचांग : ज्योतिष के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप चित्रा नक्षत्र के दूसरे चरण में शपथ ग्रहण कर रहे हैं. सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सप्तमी तिथि शपथ ग्रहण के लिए उत्तम है. डोनाल्ड ट्रंप सोमवार के दिन शपथ ले रहे हैं. इस दिन सप्तमी की तिथि रहेगी. चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में रहेगा. ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार इस मुहूर्त में यदि शपथ ग्रहण होता है तो उसे सत्ता संभालने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *