डॉली चायवाला अब देगा कमाई का मौका! पूरे देश में खोलेंगे ठेले और कैफे, जानिए कैसे ले सकते हैं फ्रेंचाइज़ी?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नागपुर :अपने अनोखे अंदाज़ और वायरल चाय स्टाइल से देश-दुनिया में पहचान बना चुके डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) ने अब अपने ब्रांड को देशभर में फैलाने का एलान कर दिया है। नागपुर के सदर बाजार में “डॉली की टपरी” से शुरू हुआ ये सफर अब फ्रेंचाइज़ी मॉडल के जरिए पूरे भारत में चायप्रेमियों तक पहुंचेगा।

तीन मॉडल्स में मिलेगा मौका:
सोशल मीडिया पर किए गए एलान के मुताबिक, डॉली चायवाला अब भारत के विभिन्न शहरों में फ्रेंचाइज़ी के तहत चाय के स्टॉल्स, स्टोर्स और कैफे शुरू करवा रहे हैं।

  1. ठेला मॉडल: ₹4.5 लाख – ₹6 लाख

  2. स्टोर मॉडल: ₹20 – ₹22 लाख

  3. कैफे मॉडल: ₹39 – ₹43 लाख

पोस्ट में लिखा गया,

“अगर आप कुछ देसी, कुछ बड़ा और कुछ शानदार बनाना चाहते हैं — यह समय है!”

बिल गेट्स से लेकर बाजार तक वायरल
डॉली चायवाला उस वक्त सुर्खियों में आए जब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को उनके स्टॉल पर चाय पीते देखा गया। तब से उनका अंदाज़ और मार्केटिंग पूरी तरह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया:
हालांकि यह घोषणा जितनी उम्मीद थी, उतनी सराहना नहीं बटोर सकी।
एक यूजर ने लिखा, “केवल चाय के लिए इतनी भारी भरकम फ्रेंचाइज़ी में निवेश करना समझदारी नहीं है।”
वहीं एक और ने तंज कसते हुए लिखा, “अगर फ्रेंचाइज़ी वाले चाय बनाते वक्त अपनी जीभ नहीं निकालेंगे, तो फिर ये असली डॉली चायवाला कैसे होंगे?”

फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया या वेबसाइट की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया हैंडल @dolly_ki_tapri_nagpur पर जल्द अधिक विवरण आने की उम्मीद है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *