जिला पंचायत सीईओ ने ली समय-सीमा की बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला पंचायत सीईओ ने ली समय-सीमा की बैठक
विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से की समीक्षा
योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के मौसम में डायरिया से बचाव हेतु सतर्कता बरतने एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खाद वितरण आदि की जानकारी लेकर बेहतर प्रगति लाने निर्देशित किया।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत जिले में प्रगतिरत एवं पूर्ण आवासों की जानकारी ली। साथ ही पीएम जनमन अंतर्गत आवास सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक प्रगति लाने कहा। साथ ही मनरेगा अंतर्गत आधार सीडिंग कार्य को पूरा करने निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत स्कूली बच्चों की जाति, निवास की जानकारी ली और कार्ययोजना बनाकर शतप्रतिशत जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती की समस्या को दूर करने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करने कहा। इसके साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आदि सहयोगी और आदि साथी का चयन करने तथा आदि सेवा पर्व के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने महिला बाल विकास अंतर्गत महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के सम्बन्ध में जानकारी ली और लक्षित प्रगति लाने निर्देशित किया। उन्होंने पीएमजीएसवाय अंतर्गत नवीनीकरण वाले कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने कहा। उन्होंने जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनांतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने निर्देशित किया। उन्होंने जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन कर आवश्यक प्रगति लाने निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत एसओपी के सम्बन्ध में जानकारी ली और अंतिम तिथि 20 सितंबर तक जिले से अधिक से अधिक पंजीयन कराने कार्ययोजना बनाकर कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *