प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें-जिला पंचायत सीईओ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।


जिला पंचायत सीईओ पठारे ने विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य अभी तक अप्रारंभ हैं, उसे शीघ्र शुरू किया जाए। साथ ही, जो कार्य प्रगति पर हैं, उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी उपस्थित अधिकारियों को सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ नीलाराम पटेल, महेश पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *