
माकड़ी : विकासखण्ड के ग्राम अमरावती में शुक्रवार को जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 216 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 94 आवेदनों का निराकरण तत्काल शिविर में किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मोतीबाई नेताम ने अमरावती में जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां समूचा जिला प्रशासन मौजूद है।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज यहां शिविर का आयोजन किया गया है तथा यहां प्राप्त आवेदनों के शिविरस्थल में ही निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा एंबुलेंस की मांग रखी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 6 नए एंबुलेंस क्रय करने की प्रक्रिया की जा रही है तथा आगामी एक माह में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नए एबुंलेंस के क्रय करने तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री गौतम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री हेमलाल बघेल, श्रीमती रमीला ब्रम्हा मरकाम , जनपद पंचायत सदस्य श्री सुदर बघेल, श्री भिंगुराम कश्यप, श्रीमती मंगली पोयाम,मेनका बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाग सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता वन विभाग के प्रशिक्षु अधिकारी श्री नवीन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162874
Total views : 8187482