इनर व्हील क्लब ऑफ  रायगढ़ सेन्ट्रल द्वारा स्कूली बच्चों को उपहार वितरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ :  इनर व्हील क्लब ऑफ  रायगढ़ सेन्ट्रल द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पंजरी प्लान्ट में बच्चों के लिए उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रुति देवांगन ने बच्चों को प्रतिदिन शाला आने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरूक किया।
 

क्लब की संस्थापक शशि अग्रवाल ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया और उन्हें प्रतिदिन साफ.-सफाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को कापी, पेन्सिल, रबर, कटर, फल, बिस्किट चाकलेट आदि उपहार दिए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष  श्रुति देवांगन, सचिव राखी देवांगन, शशि अग्रवाल, मनिषा अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, पिंकी सीमा बोदिया सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखने लायक था और उन्होंने उपहार पाकर खुशी जाहिर की। यह कार्यक्रम क्लब द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आयोजित किया गया था, जिसमें पंजरी प्लान्ट में स्थित प्राथमिक शाला में बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सामग्री प्रदान की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *