अव्यवस्थित गाड़ियां दे रही दुर्घटना को न्यौता, न.प.ने कराई मुनादी….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल : मुंगेली-छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्व तीजा पोरा के साथ ही खरीददारी को लेकर रौनकता का आलम उफान पे है जिससे लोगों की आवाजाही में काफी बढ़ोतरी हुई है । वर्तमान में गणेश चतुर्थी पश्चात दुर्गा पूजा, दिवाली जैसे बड़े पर्व आने को है जिसमें बाजार की भीड़ काफी हद तक बढ़ जाती है।

नगर पंचायत सरगांव में सोमवार और शुक्रवार दो दिन बड़ा सब्जी बाजार लगता है जंहा आस पास ग्रामों से ग्रामीणों का आना जाना बना रहता है । सब्जी बाजार के निकट ही कन्या शाला और अन्य विद्यालय में बच्चे अध्ययरत है जिनका भी छुट्टी पश्चात वंहा से गुजरना होता है।

ऐसे में बाज़ार खरीदी करने आये ग्रामीण अपनी सायकल और मोटरसाइकिल पूरी तरह से अव्यवस्थित खड़ा करके खरीदी को चले जाते हैं जिसके चलते जाम की स्थिति तो बनती ही है साथ ही साथ लोगो को खासकर मेन रोड की दुकानों में सामान लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भारी संख्या में मुख्य मार्ग में खड़ी गाड़ियों के चलते आये दिन दुर्घटनाओं का सिलसिला बना हुआ है वंही बड़ी दुर्घटना सम्भवतः स्थिति को देखते हुए इंतेज़ार कर रही है । नगर में अवयस्क गाड़ी चालक व बिना ड्रायविंग लायसेंस के तेज गति से गाड़ी चलाते नज़र आ रहे है।

स्थिति को भांपते हुए सुरक्षागत कारणों के मद्देनजर नगर पंचायत सरगांव के cmo घनश्याम शर्मा द्वारा लोगों को समझाइस देते हुए मुनादी कराई गई ताकि लोग जागरूक हो सकें।   नगर पंचायत द्वारा ग्रामीणों को अपनी दुपहिया वाहनों को मुख्य मार्ग में खड़ा न कर प्रस्तावित पार्किग स्थल थाना सरगांव के ठीक पीछे जो कि बाजार के बाजू ही है में खड़ा करने के निर्देश दिये गए है।


नियमों का पालन न करने व उलंघन करने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी जब्त किये जाने की बात दिनांक 9 सितम्बर सोमवार को मुनादी के माध्यम से कही गयी है।


वही जनप्रतिनिधियों ने थाना सरगांव व यातायात विभाग से भी नगर में बिना ड्रायविंग लायसेंस व अवयस्कों द्वारा फर्राटे से भाग रही गाड़ियों पे भी अकुंश लगाने की उम्मीद की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *