जिले में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के उर्वरक, दर निर्धारित..अधिक दर पर मिले तो निगरानी दल को करें सूचित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़, / जिले के समस्त सेवा सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रय संस्थान में विभिन्न प्रकार के उर्वरक भंडारित हैं। कृषक आवश्यकता एवं फसल मांग अनुसार खाद क्रय कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि  अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक मिले इस हेतु यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी पोटाश, सिंगल सुपर फास्फेट आदि उर्वरकों के मूल्य निर्धारित किये गये हैं जो निम्नानुसार है-

इनमें यूरिया-45 किलोग्राम के लिए 266.50 रुपये निर्धारित है। इसी तरह डीएपी-50 किलोग्राम-1350 रुपये, एनपीके 12:32:16-50 किलोग्राम का 1470 रुपये, एनपीके 20:20:0:13-50 किलोग्राम का 1199 रुपये, एनपीके 16:16:16-50 किलोग्राम-1375 रुपये, एमओपी पोटाश-50 किलोग्राम का 1625 रुपये, सिंगल सुपर फास्फेट (पावडर)-50 किलोग्राम का 470 रुपये, सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार)-50 किलोग्राम का 510 रुपये तथा सिंगल सुपर फास्फेट (जिंकेटेड)-50 किलोग्राम का 490 रुपये निर्धारित है।


उक्त निर्धारित दर से अधिक दर पर किसी विक्रेता के द्वारा विक्रय किया जाता है या बाजार में नकली दवा से संबंधित जानकारी है तो इसकी सूचना जिला स्तरीय खाद बीज एवं कीटनाशी निगरानी दल  एच.के.भगत के मोबा.नं. 79747-63220 पर सूचित करें ताकि संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *