सुसाइड की कोशिश करने वाले लॉ स्टूडेंट ने तोड़ा दम
बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से जुड़े आत्मदाह प्रयास के मामले ने दुखद अंत ले लिया है। बीए एलएलबी के छात्र आयुष यादव (21) ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आयुष ने 15 जनवरी को आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था।
जानकारी के अनुसार, बीए एलएलबी छात्र आयुष यादव की रविवार देर रात करीब एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे आयुष पिछले पांच दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। संक्रमण फैलने और शरीर के कई अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
पूरा मामला 15 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे का है, जब कोनी थाना क्षेत्र के रामायण कॉलोनी स्थित पटेल हॉस्टल में रहने वाले आयुष यादव ने अपने कमरे में आत्मदाह का प्रयास किया था। बताया गया है कि उसने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते हुए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक उपचार के लिए आयुष को पहले सिम्स और फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे वाराणसी ले गए, जहां से बाद में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। 18 जनवरी की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्र की मौत के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है। छात्र, शिक्षक और कर्मचारी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219543
Total views : 8262260