दीदी के गोठ कार्यक्रम: सफल बिहान महिलाओं की प्रेरक कहानियों का रेडियो पर प्रसारण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्व सहायता समूह से आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल, 10 महिलाओं को किया गया सम्मानित

जनपद पंचायत मुंगेली सभा कक्ष में आयोजित हुआ कार्यक्रम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने स्वच्छता समूह की महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की सफल कहानियों से प्रेरित करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का शुभारंभ किया गया।


इसी कड़ी में मुंगेली जिले के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आज ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर मेहनत और आत्मविश्वास से सफल और सशक्त स्व सहायता समूह की महिलाओं की कहानियां सुनाई गई, ताकि गांव की दूसरी महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ कर अपने जीवन को बेहतर बना सकें। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने कहा कि बिहान योजना और लखपति दीदी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। आज महिलाएं अपने परिश्रम और संकल्प से नए केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही है बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत के सभापति उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली सभापति खोरबहरीन साहू, जनपद पंचायत सदस्य महेंद्र यादव राजेश अंचल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत सीईओ राकेश साहू, बिहान राज्य कार्यालय से एएसपीएम सहित जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *