क्या 11 साल में बिहार को नहीं मिली कोई नई ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने जदयू सांसद को दिया यह जवाब?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

JDU MP questions in Loksabha : राजग के प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद गिरिधारी यादव ने बुधवार को लोकसभा में दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में बिहार को एक भी नई ट्रेन नहीं मिली, जबकि केंद्र में राजग की सरकार लाने में इस प्रदेश की बड़ी भूमिका है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर बिहार में शुरू की गई रेल परियोजनाओं की जानकारी दी।बिहार के बांका से लोकसभा सदस्य यादव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा कि राजग (केंद्र में) सरकार लाने में बिहार की बड़ी भूमिका है। माननीय रेल मंत्री जी बताएंगे कि क्या उन्होंने पिछले 11 साल में पटना से दिल्ली और पटना से बेंगलुरू के बीच कोई ट्रेन शुरू की है? इतनी लंबी प्रतीक्षा सूची होने के बावजूद रेल मंत्री जी द्वारा बिहार में कोई नई ट्रेन नहीं दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या रेल मंत्री इन स्थानों के लिए नई रेलगाड़ी चलाना चाहते हैं?

इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि माननीय सांसद ध्यान दें कि पांच अमृत भारत ट्रेन शुरू की गईं हैं…इस ओर प्रधानमंत्री जी का विशेष ध्यान है। अमृत भारत एक ऐसी ट्रेन है जो गरीब से गरीब वर्ग को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

वैष्णव ने कहा कि बिहार में 11 वर्ष पहले सिर्फ 1132 करोड़ रुपए का आवंटन रेल परियोजनाओं के लिए होता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए रेलवे के बजट को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपए किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कई पुरानी रेल परियोजनाओं को भी पूरा किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *