धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शिविर 14 अगस्त तक, 100 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण

वनांचल के ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र के 35 गांवों के जनजातीय एवं दूरस्थ ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है। यह शिविर 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आधार पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र समेत कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थल पर उपलब्ध कराया जा रहा है।


सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग महेन्द्र खांडेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन-तीन गांवों का क्लस्टर बनाकर हितग्राहियों को शिविर स्थल तक लाया जा रहा है। मौके पर ही उनके आवेदन लिए जा रहे हैं और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविर स्थल पर विभागीय स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।


गौरतलब है कि इस शिविर के माध्यम से कुल 3,500 से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में पिछले दो दिनों में 130 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 100 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। योजनाओं का सीधा लाभ मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *