धमतरी जिले ने रचा इतिहास: समर्थ पंचायत पोर्टल से ऑनलाइन करारोपण की देशव्यापी शुरुआत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी: धमतरी जिले ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में नई मिसाल कायम की है। पूरे देश में पहली बार समर्थ पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करारोपण और संपत्ति कर भुगतान की शुरुआत जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा से की गई। इस पहल के तहत ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए UPI माध्यम से संपत्ति कर का सफल भुगतान किया गया।

यह उपलब्धि न केवल ग्राम पंचायतों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि इससे पारदर्शिता, सुविधा और समयबद्ध कर संग्रह की प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि “अब मुंबई छत्तीसगढ़ से सीखेगा।” उनका यह वक्तव्य राज्य में अपनाए गए तकनीकी नवाचारों और डिजिटल समाधानों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाता है।

ग्राम पंचायतों को मिलेगी नई डिजिटल ताकत

कार्यक्रम में बताया गया कि समर्थ पंचायत पोर्टल के माध्यम से करारोपण और कर भुगतान की यह प्रणाली ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सरल, तेज और पारदर्शी बनाएगी। अब नागरिक घर बैठे UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे, जिससे पंचायतों को राजस्व संग्रह में सहूलियत होगी और बकाया कर की समस्या भी कम होगी।

डिजिटल इंडिया की दिशा में मजबूत कदम

प्रमुख सचिव निहारिका बारीक ने कहा कि यह पहल “डिजिटल इंडिया” और “आत्मनिर्भर पंचायत” की दिशा में एक मजबूत कदम है। वहीं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि धमतरी ने तकनीक के माध्यम से सुशासन का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने ग्राम पंचायत सांकरा की टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह मॉडल जल्द ही प्रदेश की सभी पंचायतों में लागू किया जाएगा। इस पहल के साथ छत्तीसगढ़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि डिजिटल नवाचारों के मामले में राज्य देश का नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *