मित्रता दिवस पर देवांगन समाज के संरक्षणगणों ने वृक्षारोपण कर दी अनूठी सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बरगद और पीपल का पौधा रोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए बना मिसाल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मित्रता दिवस के अवसर पर जब लोग अपनी मित्रता को सेल्फी, ग्रीटिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यादगार बना रहे हैं, वहीं देवांगन समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर को प्रकृति और समाज दोनों के हित में बदलते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। समाज के प्रमुख संरक्षणगण  जीराखन देवांगन, जगदीश देवांगन, एवं वरिष्ठ शिक्षक नंदन देवांगन सहित उनके अन्य अपने मित्रों के साथ देवांगन समाज के मुक्तिधाम पहुँचे और परिसर में पीपल और बरगद जैसे पवित्र एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी वृक्षों का रोपण किया।

इस वृक्षारोपण को ‘मित्रता की निशानी’ के रूप में स्थापित करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि सच्ची मित्रता केवल भावनाओं तक सीमित न होकर समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ स्थायी और लाभकारी छोड़ जाने में निहित होती है। पीपल और बरगद दोनों ही भारतीय संस्कृति में पूजनीय माने जाते हैं और वैज्ञानिक रूप से भी यह सिद्ध है कि ये वृक्ष अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, साथ ही वर्षों तक छाया और शुद्ध वातावरण देने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने वृक्षारोपण कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, “इस प्रकार की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को एक स्थायी और हरित भविष्य की ओर प्रेरित करने वाला उदाहरण भी है..

कार्यक्रम की जानकारी समाज की सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन द्वारा साझा की गई, जिन्होंने इस पहल को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित कर समाज के अन्य युवाओं और मित्र मंडलियों को भी ऐसे प्रयासों के लिए प्रेरित किया। हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली अभियान की भावना से जुड़ा यह वृक्षारोपण आयोजन समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करता है कि मित्रता सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका असर प्रकृति, समाज और पीढ़ियों तक पहुँचे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *