देवांगन समाज द्वारा 48 लाख 32 हजार रूपये की लागत से मुक्तिधाम का किया भूमिपूजन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली –  देवांगन समाज मुंगेली द्वारा 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देवांगन समाज मुक्तिधाम में 48 लाख 32 हजार रूपये की लागत से मुक्तिधाम सौदर्यीकरण व भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए।

इसी तरह विशिष्ट अतिथि  नगर पालिका परिषद मुंगेली अध्यक्ष गुरू हेमेन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, नगर अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी पार्षद गण संजय सिंह, श्रीनिवास शामिल हुए। इसी तरह समाज के वरिष्ठ नागरिक श्यामजी देवांगन, अजब देवांगन और कन्हैयालाल देवांगन मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिथियों का देवांगन समाज अध्यक्ष आनंद देवांगन सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


विधायक मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा, विकास में वो आगे रहेगा। समाज के युवा भी अपनी प्रतिभा और काबिलियत से समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।

अध्यक्ष गुरू गोस्वामी ने कहा कि देवांगन समाज सभी समाजों को साथ लेकर आगे चलने वाला समाज है। सभी को संगठित होकर अपने पुरखों के सपनों को पूरा करना है। बता दे कि गुरु गोस्वामी ने विगत दिनों देवांगन समाज के मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण हेतु  20 लाख रूपये की राशि अध्यक्ष निधि से दिया है।


जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने बताया कि देवांगन समाज के मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण का कार्य सभी के अथक प्रयास से पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि 10 लाख का बाउंड्रीवाल, 07 लाख के बार्न सेट, 02 बैठक भवन 09-09 लाख रूपये, 08 लाख रूपये की नाली का कार्य पूरा किया गया ।  इसमें देवांगन समाज के अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है।
  
*विधायक सहित समाज के लोगों ने बरगद के पेड़ का किया रोपण*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर पूरे राज्य में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर देवांगन समाज के मुक्तिधाम में मुख्यअतिथि मुंगेली विधायक मोहले सहित समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने ’’एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान’’ अंतर्गत बरगद का पेड़ रोपण किया।

इस दौरान विधायक मोहले ने समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से समाज का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे एवं इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से करने की बात कहीं।

इस अवसर पर भाजपा के दीनानाथ , यूसुफ उपलेटा, राजा तंबोली,  जगदीश देवांगन, शिक्षकगण रामभजन, नंदन प्रसाद, अर्जुन लाल, उमाशंकर, जिराखन, शत्रुहन लाल डोमरा, भरत,सुदामा, विष्णु, अजय, जगदीश,रमेश, गणपति,  धन्नू,सत्तू,प्रिंस, वासुदेव, धनराज,दिनेश,जिलेश, जलेश, अनिल, बलराम, नानू, सूरज, पिंकू,  दादुवा , दीपक, राज, सोम ,विनय,भोलू,चीकू, नानू,कमलेश,ओंकार,आशीष, कृष्णा , तीरथ,भानु, शैलू, देवेश, बिल्लू, सुशील, शत्रुहन मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने किया। सभी लोगो ने समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन एवम् उनके टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिए ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *