अच्छे संस्कार और विचार के साथ समाज क़ो आगे बढ़ाने की जरूरत : उप मुख्यमंत्री साव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित साहु समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं प्रतिभावान छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इसके पूर्व उन्होने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में नवनिर्मित सामाजिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि साहु समाज द्वारा बहुत ही सुंदर सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया है। इस सुंदर भवन की तरह ही अपने समाज क़ो भी बनाना होग़ा। प्रदेश में सबसे बड़ा साहु समाज है इसकी प्रतिष्ठा बनाए रखना होग़ा।समाज एकजुट होकर आगे बढ़े। अच्छे संस्कार और विचार के साथ अपने समाज क़ो आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होने कुरीतियों क़ो विकास में बाधक बताते हुए इसे समाज से दूर करने की बात कही। वर्तमान में मोबाइल व इंटरनेट के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि आज हर हाथ में मोबाइल है और लोग इसमें व्यस्त है।

इसके दुष्परिणाम के बारे में सोचना होगा और केवल अच्छी जानकारी के लिए उपयोग क़ो बढ़ावा दें। उन्होने छात्र -छात्राओ से कहा कि परीक्षा में मेरिट आने में अपनी मेहनत के साथ अपने माता -पिता व गुरुजनों का भी उतना ही योगदान है। उन्होंने कहा कि जीवन में नैराश्य और आलस्य कभी न आने दें। ये दोनों आगे बढ़ने में हमेशा बाधक होते हैं।उप मुख्यमंत्री ने धर्मान्तरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अपने पुरखो से चली आ रही धार्मिक रीति क़ो त्यागने तैयार हो रहे जो बड़ी गंभीर बात है। समाज क़ो इसके कारणों पर गहन विचार और लोगों क़ो एकजुट करना होग़ा।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने समाज की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 16 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ऑडिटोरियम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *