लोरमी में विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री साव ने की सराहना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के विकास की नई दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए बुधवार को लोरमी में बहुप्रतीक्षित मानस मंच का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया और कई परियोजनाओं का भूमि पूजन भी किया। लोरमी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया, फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम पारंपरिक दीप प्रज्वलन और पूजन से शुरू हुआ।इसमें पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी विवेक गिरी महाराज, वरिष्ठ नेता गुरमीत सलूजा तथा नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बटन दबाकर 1.71 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकृत मानस मंच का उद्घाटन किया। साथ ही, 45.47 लाख रुपये से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भी लोकार्पण किया।

बहुमुखी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री ने 88.65 करोड़ रुपये की लागत से लोरमी-पंडरिया मार्ग पर शासकीय कॉलेज से गोढ़खाम्ही तक फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। इसके अलावा, 24.14 करोड़ रुपये से मुंगेली-लोरमी मार्ग पर ग्राम तुलसाघाट से लपटी रपटा तक सड़क निर्माण, 2.65 करोड़ रुपये से तिलकपुर-झलरी पहुंच मार्ग, 1.37 करोड़ रुपये से ग्राम अखरार श्मशान घाट पहुंच मार्ग, 1.14 करोड़ रुपये से नवरंगपुर डिंडोरी डी-3 नहर पर आवास मोहल्ला ब्रिज तथा 70 लाख रुपये से मुख्य मार्ग से पूर्व माध्यमिक स्कूल कारीडोंगरी तक सीसी रोड जैसे कार्यों का उद्घाटन किया। कुल 120 करोड़ रुपये की छह सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ, जो लोरमी को नई गति प्रदान करेंगी।

रामचरितमानस से प्रेरणा, विकास का संकल्प

अपने संबोधन में श्री साव ने रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “मानस के प्रत्येक दोहे में जीवन की प्रेरणा छिपी है। आजकल लोग छोटी बातों पर मतभेद रखते हैं, लेकिन भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास में त्याग और धैर्य का आदर्श प्रस्तुत किया।” हनुमान जी की संजीवनी बूटी वाली कथा सुनाते हुए उन्होंने निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। कौशल्या माता और हनुमान के संवाद से भक्ति की गहराई पर जोर दिया।श्री साव ने कहा, “लोरमी बदल रहा है, सज रहा है। क्षेत्रीय विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।

उन्होंने मानस मंच के रखरखाव की जिम्मेदारी नागरिकों पर डाली और रजत जयंती पर 1 नवंबर को रायपुर राज्योत्सव में भाग लेने का आह्वान किया। “आपके सहयोग से छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छुएगा,” । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद पंचायत लोरमी अध्यक्ष वर्षा विक्रम ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रतना काठले, अनीता साहू, समुंद सिंद्राम, शांति भास्कर, कुंती जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रामकथा समिति अध्यक्ष जगदीश सोनी ने आभार व्यक्त किया। अंत में उपमुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने आशीर्वाद दिया, अतिथियों को रामायण पुस्तक, शाल एवं श्रीराम प्रतिमा भेंट की। “जय श्री राम” के जयकारों और भक्ति संगीत के साथ समापन हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *