भाजपा सदस्यता अभियान के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का सघन दौरा,लोरमी के 10 पंचायतों में करीब एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया ऐलान….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : लोरमी- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत लोरमी विधानसभा के 10 गांवों का सघन दौरा किया। इन गांवों में वे गली-गली घूमकर सैकड़ों ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। डिप्टी सीएम साव ने दौरे के दौरान गांवों में करीब 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। 

उपमुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि नवरात्रि त्योहार में और दशहरा के पहले अपने परिवारजनों से मिलने आया हूं, आपका हालचाल जानने आया हूं। मां भगवती से प्रार्थना है कि आपके परिवार को तरक्की और सुख समृद्धि प्रदान करे।

उपमुख्यमंत्री  साव ने लोगों से आग्रह किया कि, देश और प्रदेश के विकास के लिए, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा को मजबूत बनाए। भाजपा परिवार का हिस्सा बने।

इन गांवों का किया सघन दौरा

उप मुख्यमंत्री  साव ने देवरहट मंडल के रवेली, सेम्हरापारा, खेकतरा, कौहाबांधा, हड़गांव (सोनपुर), औराबांधा, छिरहुट्टी, बैगाकापा, नारायणपुर व बिजराकापा (कला) और लोरमी का संघन दौरा किया।

विकास कार्यों की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्राम रवेली में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं मनियारी नदी में गांव के लिए पुल बनाने का वादा किया। प्रकिया अंतिम चरण में है। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर महामाया मंदिर में बाउंड्री करने, नल कूप खनन कराने का वादा किया।
सेम्हरापारा में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की है।

खेकतरा में ज्योति कलश के भवन के लिए 5 लाख रूपए देने का वादा किया। कौहाबांधा में महामाया मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।
डिप्टी सीएम साव ने हड़गांव (सोनपुर) में दो सीसी रोड बनाने के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। औराबांधा में 5-5 लाख के दो सीसी रोड और 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन के लिए घोषणा की।

छिरहुट्टी में शेड निर्माण के लिए 10 रुपए, बैगाकापा में सीसी रोड बनाने 6 लाख, नारायणपुर फूल सिंह के घर से मानस मंच तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और बिजराकापा (कला) में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए व आदिवासी समाज को सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

सदस्यता अभियान के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, भाजपा पदाधिकारी धनीराम यादव ,  प्रदीप मिश्रा ,  विक्रम सिंह,  गुरमीत सलूजा ,  दिनेश साहू , विनय साहू , महाजन जायसवाल एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *