उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा लोरमी क्षेत्र के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा लोरमी अंतर्गत 118 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

उन्होंने 141.73 लाख रुपए की लागत से कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग से मुंगेली-लोरमी मुख्य मार्ग तक 600 मीटर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 201.49 लाख रुपए की लागत से मुख्य मार्ग से चंदली हाईस्कूल मार्ग लंबाई 1.20 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित का लोकार्पण किया।

इसी तरह उन्होंने 1399.01 लाख रुपए की लागत से पथर्री से डिंडोरी तक पहुंच मार्ग लंबाई 11 किलोमीटर, 866.56 लाख रुपए की लागत से हरदी से भस्करा पहुंच मार्ग लंबाई 07 किलोमीटर, 504.23 लाख रुपए की लागत से झिरवन से धौंराभाटा तक लंबाई 2.35 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 444.49 लाख रुपए की लागत से बैजलपुर-रजपालपुर-नथेलपारा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लंबाई 2.675 किलोमीटर, 435.86 लाख की लागत से एसएच 10 मुख्य मार्ग से भाटापारा-सलहैया रोड तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 1.85 किलोमीटर, 332.26 लाख रुपए की लागत से मुख्य मार्ग से सिंघनपुर तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.175 किमी, 373.24 लाख रुपए की लागत से बैजलपुर से मेन रोड चिल्फी तक पहुंच मार्ग लंबाई 3.425 किलोमीटर, 424.34 लाख रुपए की लागत से नया बस स्टैंड रोड लोरमी से डिंडौल तक निर्माण कार्य लंबाई 1.65 किलोमीटर, 279.98 लाख रुपए की लागत से लोरमी के परदेसी कापा बस्ती से गोल्हापारा तक निर्माण कार्य लंबाई 2.175 किलोमीटर, 241.94 लाख रुपए की लागत से हरनाचाका से खुर्सी मार्ग लंबाई 02 किलोमीटर, 212.15 लाख रुपए की लागत से लोरमी के धोबघट्टी से बस्ती तक मार्ग लंबाई 1.50 किलोमीटर, 139.71 लाख रुपए की लागत से बैजलपुर से बोदोफाल तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.20 किलोमीटर, 107.53 लाख रुपए की लागत से लोरमी के मनकीडबरी से उरइहा-नवरंगपुर तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.20 किलोमीटर, 70.56 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से पूर्व माध्यमिक स्कूल कारीडोंगरी तक सीसी पहुंच मार्ग लंबाई 0.60 किलोमीटर, 66.53 लाख रुपए की लागत से ग्राम बघमार से अमलडीहा बस्ती तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 0.625 किलोमीटर, 176.24 लाख रुपए की लागत से देवरहट से हरनाचाका तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 1.75 किलोमीटर, 148.47 लाख रुपए की लागत से भटलीखुर्द से बटहा तक पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 1.10 किलोमीटर, 154.45 लाख रुपए की लागत से हेडपुल अखरार से घानाघाट तक पहुंच मार्ग का निर्माण लंबाई 1.875 किलोमीटर, 89.01 लाख रुपए की लागत से घानाघाट से उरईकछार तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 0.70 किलोमीटर, 205.01 लाख रुपए की लागत से परसवारा से नारायणपुर तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 1.875 किलोमीटर, 186.79 लाख रुपए की लागत से गैंजी गांव से चितावर तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.735 किलोमीटर, 232.80 लाख रुपए की लागत से नारायणपुर तालाब के पास से सुरेना मेन रोड तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.85 किलोमीटर, 262.93 लाख रुपए की लागत से तुलसाघाट से लपटी रपटा तक मार्ग निर्माण कार्य 1.60 किलोमीटर, 272.69 लाख रुपए की लागत से सेनगुड़ा से भस्करा तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 02 किलोमीटर, 114.14 लाख रुपए की लागत से नवरंगपुर-डिंडोरी डी-3 नहर में आवास मोहल्लापुर ब्रिज तक मार्ग निर्माण का कार्य तो लम्बाई 1.20 किलोमीटर, 328.73 लाख रुपए की लागत से खैरवार छोटे नाली से सेनगुड़ा तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3.40 किलोमीटर, 232.87 लाख रुपए की लागत से कोसमतरा से नरौली तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 02 किलोमीटर और 324.84 लाख रुपए की लागत से लोरमी के आवासपारा झिरवन पहुंच मार्ग लंबाई 2.45 किलोमीटर का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले में विकास कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। सभी कार्यों को एक-एक करके पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम अजीत पुजारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना के हितग्राही मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *