Delhi Pollution: दिल्ली में 10वीं-12वीं के छात्रों की भी होगी ऑनलाइन क्लास, प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Delhi Pollution: दिल्ली में बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने 10वीं-12वीं की कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने का आदेश दिया है. इससे पहले दिन में, सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सभी फिजिकल क्लासेस बंद करने के लिए तत्काल निर्णय लेने का निर्देश दिया था.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘कल से कक्षा 10  और 12 के लिए सभी फिजीकल कक्षाएं निलंबित कर दी जाएंगीं और सभी अध्ययन ऑनलाइन होंगे.’

दिल्ली सरकार का यह फैसला सु्प्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें कोर्ट ने कहा था कि सभी राज्यों को कक्षा 12 तक सभी स्तरों की भौतिक कक्षाओं को रोकने के लिए तत्काल निर्णय लेना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की जानलेवा हुई वायु गुणवत्ता पर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की थी.

गुरुग्राम में भी 12 तक फिजिकल कक्षाएं निलंबित

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम में भी 12 वीं तक की कक्षाओं ऑनलाइन संचालित करने का आदेश जारी किया गया है. फिलहाल 23 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी.

दिल्ली में GRAP-4  लागू

वायु गुणवत्ता को लेकर दिल्ली में हालात बेहद गंभीर हो चले हैं. सोमवार को दिल्ली में AQI  700 के ऊपर जा पहुंचा. ग्रैप 4 लागू किए जाने के कारण दिल्ली में कक्षा 10 और 12 को छोड़कर सभी भौतिक कक्षाएं पहले ही निलंबित कर दी गई थीं.

लोगों की सांसों पर मंडराया संकट

शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे शहर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. वायु गुणवत्ता में गिरावट के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उनकी आँखों में खुजली हो रही है और गले में दर्द हो रहा है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *