Delhi Election 2025: CEC बैठक में शामिल हुए PM मोदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी DelhiElection2025 पर पार्टी की CEC बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह DelhiElection2025 पर पार्टी की CEC बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीतियां बना रहे हैं और इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की. यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई, जिसमें दिल्ली की बची हुई 41 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक सीट के लिए सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय सांसदों की राय पर विचार किया गया, और हर सीट के लिए एक-एक उम्मीदवार के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. इन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति की आगामी बैठक में रखा जाएगा।

जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी अपनी दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. यह बैठक अब से थोड़ी देर बाद होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे.

बीजेपी ने 4 जनवरी को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें चार मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है, और नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. इस लिस्ट में दो महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *