Delhi Election 2025: दिल्ली में कब होगा विधानसभा चुनाव? कब होगी तारीखों की घोषणा, क्या है लेटेस्ट अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Delhi Election 2025: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने कथित तौर पर अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की है। चुनाव आयोग की ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में मतदान होना है।

चुनाव आयोग 6 से 10 फरवरी के बीच दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकती है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। दिल्ली में इसके अलावा वाम दल और एनसीपी जैसी कुछ पार्टियां भी चुनाव लड़ सकती हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए इस सप्ताह एक तैयारी बैठक के बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है।

Delhi Assembly Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख

दिल्ली विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल का भी आखिरी चुनाव होगा। राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इसलिए 18 फरवरी से पहले दिल्ली में चुनाव कराए जाएंगे।

उम्मीद जताई जा रही है दिल्ली में चुनाव 12-13 फरवरी या इसके आसपास वोटिंग की जा सकती है। हालांकि इसका खुलासा चुनाव आयोग द्वारा की जाने वाली घोषणा से ही हो सकेगा।

दिल्ली चुनाव 2025: 6 से 10 जनवरी के बीच तारीखों का होगा ऐलान

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 तक है। चुनाव आयोग दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 से 10 फरवरी के बीच कर सकती है। आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक किसी भी राज्य के लिए विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के लिए न्यूनतम 35 दिन चाहिए होते हैं। इस तरह से 6 से 10 जनवरी के बीच चुनाव की घोषणा का अनुमान है।

Delhi Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस, AAP और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला?

लगातार तीसरी बार जीत की कोशिश कर रही आप ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी। आप की सूची में दस दलबदलू शामिल हैं, जिनमें से सात भाजपा से और तीन कांग्रेस से हैं। पार्टी ने 16 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है, तीन विधायकों की जगह उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है और दो निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की अदला-बदली की है।भाजपा ने अभी तक 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। वहीं कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *