जनरल नालेज में रिचा व पाटा रेस में दीपिका प्रथम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

बिल्हा- श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम 2025 में महिला समिति द्वारा अंतिम दिवस दो प्रतियोगिता जनरल नॉलेज और पाटा रेस आयोजित की गई।


जहां जनरल नालेज प्रतियोगिता के आयोजक कृति अग्रवाल, श्वेता बंसल दीक्षा अग्रवाल , वंदना अग्रवाल रहे। निर्णयाक मंडल में मीना मित्तल, पूनम अग्रवाल, मधुलिका गुप्ता और पुष्पा अग्रवाल रहे। इस प्रतियोगिता में 2020 से 2025 तक की प्रश्न पूछे जिसमें रिचा मंगल ने प्रथम और द्वितीय स्थान मनीषा अग्रवाल ने प्राप्त किया।
दूसरी प्रतियोगिता पाटा रेस आयोजित किया गया। इसमें प्रथम स्थान दीपिका बंसल और द्वितीय स्थान डिंपी अग्रवाल ने प्राप्त किया।


21 सितंबर रविवार को सायं 4:00 बजे श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री अग्रसेन चौक में श्री अग्रसेन जी की आरती के पश्चात श्री अग्रसेन कन्या भवन में स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।


21 सितंबर और 22 सितंबर को प्रभात फेरी प्रातः 5 बजे श्रीराम मंदिर से आरंभ होकर बिल्हा नगर में भ्रमण करेगी। 22 सितंबर को सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मुख्य अतिथि ‌ राकेश अग्रवाल उद्योगपति समाज सेवी रायगढ़ और विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल रायगढ़ के सानिध्य में श्री अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम 2025 संपन्न होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *