भिलाई में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
दुर्ग। भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल का शनिवार रात इलाज के दौरान आरोग्यम अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है।
मनोज अग्रवाल मूल रूप से बलौदा बाजार के निवासी थे। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत वहीं से की थी और बाद में रायपुर एवं भिलाई में विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में लंबे समय तक सेवाएं दीं। अपने सादे स्वभाव और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए वे साथियों के बीच अत्यंत सम्मानित थे।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 10 नवंबर को दोपहर 1 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा के बाद रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
मनोज अग्रवाल अपने पीछे पत्नी पूनम अग्रवाल, बेटियाँ अनामिका और आराधना, तथा पुत्र ऐश्वर्य अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234949
Total views : 8282045