प्रतीक्षालय में हो गई मौत नहीं मिले परिजन तो लावारिस मान किया अंतिम संस्कार – गोविंद काकानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रतीक्षालय में हो गई मौत नहीं मिले परिजन तो लावारिस मान किया अंतिम संस्कार – गोविंद काकानी

रोटरी गार्डन के बाहर प्रतीक्षालय में मिला था मृत अवस्था में तीन दिन तक हुई परिजनों की तलाश

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम अज्ञात लावारिस व्यक्ति उम्र 55 से 60 वर्ष का निधन दो बत्ती थाना क्षेत्र के रोटरी गार्डन के बाहर प्रतीक्षालय में हो गया। परिजनों के नहीं मिलने पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि तीन दिन तक दो बत्ती पुलिस के द्वारा परिजन की खोजबीन की गई परंतु कोई परिजन नहीं मिले।

प्रधान आरक्षक की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

प्रधान आरक्षक कृष्ण पाल सिंह परिहार की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े कस्तूरबा नगर निवासी प्रदीप पिता सूराजमल जैन की आर्थिक सहायता से जवाहर नगर मुक्तिधाम पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया| पुलिस प्रशासन, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, कृष्णपाल सिंह परिहार, शमशान प्रबंधक शैलेंद्र शर्मा एवं गोविंद काकानी की ओर से पुष्पांजलि
द्वारा दी गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment