रायगढ़: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की लाश तालाब के पास पाई गई। घटना से परिवार और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बरपाली का रहने वाला विनोद कुमार राठिया (42) बुधवार की रात अपने घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश की, तो गांव के जोबा तालाब के पास उसकी लाश मिली।
परिजनों ने तुरंत सरपंच रामकृष्ण राठिया और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच और पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवत: रात में शराब पीने के बाद घर नहीं लौट सका।
पुलिस ने मामला मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226492
Total views : 8271275